निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर निम्नलिखित प्रश्न का उत्तर दीजिए।
स्पन्दन में चिर निस्पन्द बसा,
क्रन्दन में आहत विश्व हँसा,
नयनों में दीपक से जलते
पलकों में निर्झरिणी मचली!
मेरा पग-पग संगीतभरा,
श्वासों से स्वप्न-पराग झरा,
नभ के नव रंग बुनते दुकूल,
छाया में मलय-बयार पली!
मैं क्षितिज भृकुटि पर घिर धूमिल,
चिन्ता का भार बनी अविरल,
रजकण पर जल-कण हो बरसी
नवजीवन-अंकुर बन निकली!
पथ को न मलिन करता आना,
पद-चिह्न न दे जाता जाना।
'अविरल' शब्द का क्या अर्थ है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → प्रवाहमान
अविरल का अर्थ है लगातार, बिना रुके; “चिन्ता का भार बनी अविरल” में यही भाव है, इसलिए प्रवाहमान सही है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: रुक-रुककर होने वाला — यह 'अविरल' का उलटा अर्थ है।
विकल्प 3: अजेय — जिसे जीता न जा सके।
विकल्प 4: लीन — डूबा हुआ, मग्न।