Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Poetry / Literary)

Question:

निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित प्रश्नों के उत्तर दीजिये -

बार-बार आती है मुझको मधुर याद बचपन तेरी।

गया ले गया तू जीवन की सबसे मस्त खुशी मेरी।

चिंता रहित खेलना-खाना वह फिरना निर्भय स्वच्छंद।

कैसे भूला जा सकता है बचपन का अतुलित आनंद?

ऊंच-नीच का ज्ञान नहीं था छुआ-छूत किसने जानी?

बनी हुई थी वहां झोंपड़ी और चीथड़ों में रानी।

रोना और मचल जाना भी क्या आनंद दिखाते थे।

बड़े-बड़े मोती से आँसू जयमाला पहनाते थे।

वह सुख का साम्राज्य छोड़कर मैं मतवाली बड़ी हुई।

लुटी हुई, कुछ ठगी हुई-सी दौड़ द्वार पर खड़ी हुई।

'छुआ-छूत' में कौन सा समास है?

Options:

द्विगु

द्वंद्व

कर्मधारय

अव्ययी भाव

Correct Answer:

द्वंद्व

Explanation:

सही उत्तर विकल्प (2) है → द्वंद्व