निम्नलिखित पद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिए:
भारत माता ग्रामवासिनी।
खेतों में फैला है श्यामल,
धूल-भरा मैला-सा आँचल।
गंगा-यमुना में आंसू जल,
मिट्टी की प्रतिमा उदासिनी।
दैन्य-जड़ित अपलक नत - चितवन,
अधरों में चिर- नीरव रोदन।
युग-युग के तम से विषाक्त मन,
वह अपने घर में प्रवासिनी।
तीस कोटि संतान नग्न-तन,
अर्ध-क्षुधित, शोषित, निरवस्त्र जन।
मूढ़, असभ्य, अशिक्षित, निर्धन,
नतमस्तक तरु-तलनिवासिनी।
स्वर्ण-शस्य पद-पद-तल - लुंठित,
धरती-सा सहिष्णुमन कुंठित।
क्रंदन- कंपित अधर मौन- स्मित,
राहु-ग्रसित शरदेंदु-हासनी।
उपर्युक्त पद्यांश के अनुसार 'भारत माता कहाँ निवास करती है -
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → गाँव में