निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर उस पर आधारित अगले पाँच प्रश्नों के उत्तर दीजिए -
बादल, गरजो!—
घेर घेर घोर गगन, धाराधर ओ!
ललित ललित, काले घुँघराले,
बाल कल्पना के-से पाले,
विद्युत-छबि उर में, कवि, नवजीवन वाले!
वज्र छिपा, नूतन कविता
फिर भर दो—
बादल, गरजो!
विकल विकल, उन्मन थे उन्मन
विश्व के निदाघ के सकल जन,
आए अज्ञात दिशा से अनंत के घन!
तप्त धरा, जल से फिर
शीतल कर दो—
बादल, गरजो!
'बाल कल्पना के-से पाले' पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → उपमा
बादलों की तुलना बच्चे की कल्पना से वाचक शब्द 'के-से' द्वारा की गई है: “बाल कल्पना के-से पाले”, अतः उपमा अलंकार है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: रूपक — इसमें उपमेय और उपमान का अभेद होता है, यहाँ वाचक 'के-से' से तुलना है।
विकल्प 3: यमक — इसमें एक शब्द भिन्न अर्थों में बार-बार आता है, यहाँ ऐसा नहीं।
विकल्प 4: उत्प्रेक्षा — इसमें मानो, जनु आदि से संभावना होती है, यहाँ नहीं।