निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर प्रश्नों के उत्तर दीजिये।
भाई, जब तुम जानते हो कि जो टूट गया, वह जुड़ता नहीं, तो तुमको यह भी मालूम होगा कि तुम जिन निर्दोष व्यक्तियों को मार डालते हो वे जीवित नहीं हो सकते। जब मरने वाले को तुम जिन्दा नहीं कर सकते तो उन्हें मारते ही क्यों हो? इससे तुमको क्या मिलता है? इस तरह लोगों में दहशत क्यों फैलाते हो? बच्चों को अनाथ क्यों बनाते हो? स्त्रियों को विधवा क्यों बनाते हो? माता-पिता को पुत्रहीन क्यों बनाते हो? ये मारकाट, ये आतंक सब समाज को तोड़ना ही तो है? जब इस तरह समाज बनेगा तो दुनिया में कहाँ शांति स्थापित हो पायेगी? यह मानवता के लिए ठीक नहीं है। यह धरा पर जीवन का संकट नहीं, तो और क्या है? हमें मिलकर इसे रोकना होगा।
उपर्युक्त गद्यांश के अनुसार मानवता की रक्षा के लिए क्या करना होगा?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → आतंक को समाप्त करना होगा।
गद्यांश के अनुसार आतंक “मानवता के लिए ठीक नहीं है” और “हमें मिलकर इसे रोकना होगा”; अतः मानवता की रक्षा के लिए आतंक को समाप्त करना होगा।
अन्य विकल्प — देश को मजबूत करना, लोगों को जागरूक करना और धरा को स्वच्छ रखना — गद्यांश में नहीं कहा गया।