निम्नलिखित गद्यांश को पढ़कर पूछे गए प्रश्नों के उत्तर दीजिए :
प्राचीन काल में लंका के राजा रावण के पास अथाह धन एवं विशाल सैन्य शक्ति थी। वह बहुत ही बलशाली, कुशाग्रबुद्धि एवं चारों वेदों का ज्ञाता था। लेकिन उसमें चारित्रिक बल की कमी थी, इसी वजह से लोग उसे राक्षस कहते हैं। चरित्र सचमुच में व्यक्ति की अमूल्य सम्पत्ति होती है। चरित्रहीन व्यक्ति चाहे कितनी ही विद्या अर्जित कर ले, धन जुटा ले या ऊँचे पद पर आसीन हो जाए, सब व्यर्थ है क्योंकि वह कभी भी समाज का सम्मानित व्यक्ति नहीं हो सकता। उसको दिया गया सम्मान दिखावटी होता है। चरित्रवान व्यक्ति से लोग प्रभावित होकर उसका अनुगमन करते हैं एवं सच्चे मन से आदर करते हैं।
गद्यांश के अनुसार चारों वेदों का ज्ञाता कौन था?
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → रावण
गद्यांश कहता है: “वह बहुत ही बलशाली, कुशाग्रबुद्धि एवं चारों वेदों का ज्ञाता था।” यहाँ 'वह' रावण है।
अन्य विकल्प — अर्जुन, भीम और कुम्भकर्ण — का गद्यांश में उल्लेख नहीं है।