निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न के उत्तर दीजिए:-
नदी के उस पार जाने को
मेरा बहुत मन करता है माँ;
वहाँ कतार में
बंधी हैं नावें बाँस की खूँटियों से|
उसी रास्ते दूर-दूर जाते हैं
हल जोतने किसान
कन्धों पर हल रखे,
रंभाते हुए गाय-बैल
तैरकर जाते हैं उस पार
घास चरने
शाम को जब वें
लौटते हैं घर
ऊँची-ऊँची घास में छिपकर
हुक्के-हो करते हैं सियार|
माँ तू बुरा न माने तो
बड़ा होकर मैं नाव खेने वाला
एक नाविक बनूँगा |
लेखक नाविक क्यों बनना चाहता है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
उत्तर वह नदी पार के सौन्दर्य का आनंद लेना चाहता है और नदी की यात्रा का मजा लेना चाहता है है।
काव्यांश के अनुसार, लेखक नदी के उस पार जाने का बहुत मन करता है। वह उस पार की दुनिया को देखना चाहता है। वह नाविक बनना चाहता है।
यह स्पष्ट है कि लेखक नदी पार के सौन्दर्य से आकर्षित है। वह उस पार की दुनिया को देखना चाहता है। वह जानता है कि नदी पार जाने का एकमात्र तरीका नाविक बनना है। इसलिए, वह नाविक बनना चाहता है।