सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
| सूची-I | सूची-II |
|---|---|
| (A). उसने कुछ नहीं खाया। | (I). प्रश्नवाचक सर्वनाम |
| (B). तुम क्या खा रहे हो? | (II). निजवाचक सर्वनाम |
| (C). जो करेगा सो भरेगा। | (III). अनिश्चयवाचक सर्वनाम |
| (D). अपना काम स्वयं करो। | (IV). संबंध वाचक सर्वनाम |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 4
सही उत्तर विकल्प (4) है → (A) - (III), (B) - (I), (C) - (IV), (D) - (II)
| सूची-I | सूची-II | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) उसने कुछ नहीं खाया। | (III) अनिश्चयवाचक सर्वनाम | 'कुछ' से निश्चित वस्तु का बोध नहीं होता। |
| (B) तुम क्या खा रहे हो? | (I) प्रश्नवाचक सर्वनाम | 'क्या' से प्रश्न पूछा गया है। |
| (C) जो करेगा सो भरेगा। | (IV) संबंध वाचक सर्वनाम | 'जो-सो' वाक्य के दो भागों को जोड़ते हैं। |
| (D) अपना काम स्वयं करो। | (II) निजवाचक सर्वनाम | 'अपना', 'स्वयं' कर्ता के अपने लिए आए हैं। |