नीचे दो कथन दिए गए हैं :
कथन I : छंद के पहले और तीसरे चरण को विषम चरण कहते हैं।
कथन II : दोहे के सम चरणों में 13-13 मात्राएँ होती हैं।
उपर्युक्त कथनों के आलोक में, नीचे दिए गए विकल्पों में से सबसे उपयुक्त उत्तर का चयन कीजिए :
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → कथन I सही है, किन्तु कथन II गलत है
कथन I सही है — पहला और तीसरा चरण विषम तथा दूसरा और चौथा चरण सम कहलाता है।
कथन II गलत है — दोहे के सम चरणों में 11-11 मात्राएँ होती हैं; 13-13 मात्राएँ विषम चरणों में होती हैं।