Practicing Success
निम्नलिखित काव्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:- ज्यों निकलकर बादलों की गोद से, थी अभी एक बूँद कुछ आगे बढ़ी| सोचने फिर-फिर यही जी में लगी, आह,क्यों छोड़कर मैं यों कढ़ी| देव मेरे भाग्य में है क्या बदा, मैं बचूँगी या मिलूँगी धूल में | जल उठूँगी गिर अंगारे पर किसी, चू पडूँगी या कमल के फूल में | बह उठी उस काल एक ऐसी हवा, वह समंदर ओर आई अनमनी | एक सुंदर सीप का था मुँह खुला, वह उसी में जा गिरी, मोती बनी| लोग अकसर हैं झिझकते - सोचते, जबकि उनको छोड़ना पड़ता है घर| किन्तु घर का छोड़ना अकसर उन्हें, बूँद लौं कुछ और ही देता है कर| |
बूँद द्वारा कहा गया 'आह' शब्द किस भाव को व्यक्त करता है? |
ख़ुशी आश्चर्य दुःख अफ़सोस |
अफ़सोस |
बूँद द्वारा कहा गया 'आह' शब्द शोक (अफ़सोस) भाव को व्यक्त करता है| |