'बीती विभावरी जाग री! अम्बर पनघट में डुबो रही तारा-घट ऊषा नागरी।' पंक्ति में कौन-सा अलंकार है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → रूपक
पंक्ति में अम्बर पर पनघट का, तारों पर घट का और ऊषा पर नागरी (स्त्री) का अभेद आरोप है, अतः रूपक अलंकार है।
अन्य विकल्प — यहाँ न किसी शब्द की भिन्न अर्थ में आवृत्ति है (यमक), न 'सा, सम' जैसे वाचक शब्द से तुलना (उपमा), न 'मानो, जनु' से संभावना (उत्प्रेक्षा)।