निम्नलिखित पंक्तियों को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
उसका जन्म व्यर्थ है जो नर पौरुष कुछ न दिखाता है
न इस लोक, न उसी लोक में हाथ उसे कुछ आता है
ऐसा कायर तो पृथ्वी को वृथा भार पहुँचता है
अपना जीना ही जिसको एक बड़ा बोझ हो जाता है
जो तन-मन से करता है श्रम, उचित रीति से चलता है
सारी वसुधा का क्रम से, सर्वस उसको मिलता है
हाथ, पैर और नाक, कान, बुद्धि से काम जो लेता है
जीवन का सुख पाता है वह, औरों को सुख देता है
पद्यांश के अनुसार शब्दों को क्रम में लगाइए
ऐसा कायर तो पृथ्वी को वृथा ......
A. उचित रीति से चलता है।
B. एक बड़ा बोझ हो जाता है।
C. सर्वस उसको मिलता है।
D. भार पहुँचता है।
E. जीवन का सुख पाता है।
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर का चयन कीजिए
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → D, B, A, C, E
पद्यांश में ये अंश इसी क्रम में आते हैं:
D. भार पहुँचता है। — तीसरी पंक्ति (ऐसा कायर तो पृथ्वी को वृथा भार पहुँचता है)।
B. एक बड़ा बोझ हो जाता है। — चौथी पंक्ति।
A. उचित रीति से चलता है। — पाँचवीं पंक्ति।
C. सर्वस उसको मिलता है। — छठी पंक्ति।
E. जीवन का सुख पाता है। — आठवीं पंक्ति।