निम्नलिखित सामासिक पदों को कर्मधारय, बहुव्रीहि, तत्पुरुष और द्वंद्व समास के क्रम में व्यवस्थित कीजिए -
(A) हाथ-पाँव
(B) परमात्मा
(C) सेनापति
(D) वीणापाणि
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → (B), (D), (C), (A)
(B) परमात्मा — कर्मधारय; परम है जो आत्मा।
(D) वीणापाणि — बहुव्रीहि; वीणा है पाणि (हाथ) में जिसके, वह (सरस्वती)।
(C) सेनापति — तत्पुरुष; सेना का पति (संबंध तत्पुरुष)।
(A) हाथ-पाँव — द्वंद्व; हाथ और पाँव।