सूची-I को सूची-II से सुमेलित कीजिए :
| सूची-I संबंधबोधक अव्यय | सूची-II अर्थ के आधार पर भेद |
|---|---|
| (A). के बदले | (I). सहचरवाचक |
| (B). के विरुद्ध | (II). विनिमयवाचक |
| (C). के समान | (III). सादृश्यवाचक |
| (D). के साथ | (IV). विरोधवाचक |
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनें :
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → (A) - (II), (B) - (IV), (C) - (III), (D) - (I)
| सूची-I | सूची-II | व्याख्या |
|---|---|---|
| (A) के बदले | (II) विनिमयवाचक | एक वस्तु के स्थान पर दूसरी के लेन-देन का भाव। |
| (B) के विरुद्ध | (IV) विरोधवाचक | किसी के विरोध का भाव। |
| (C) के समान | (III) सादृश्यवाचक | समानता का भाव। |
| (D) के साथ | (I) सहचरवाचक | किसी के साथ होने का भाव। |