Practicing Success

Target Exam

CUET

Subject

Hindi

Chapter

Comprehension - (Narrative / Factual)

Question:

निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़ कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
प्लास्टिक प्रदूषण पर्यावरण में भारी मात्रा में प्लास्टिक कचरे के इकट्ठे हो जाने से उत्पन्न होता है|
प्लास्टिक एक गैर नाँन बायो-डिग्रेडेबल पदार्थ है, यह पानी या मिट्टी में विघटित नहीं होता है और
इसे जलाने पर इसका प्रभाव और भी ज्यादा हानिकारक हो जाता है| यह वातावरण में सैकड़ों सालों
तक उपस्थित रहता है, जिससे यह वायु, जल और भूमि प्रदूषण उत्पन्न कर्ता है| इसके साथ ही मनुष्य
जीव-जंतुओं और पेड़-पौधों के लिए बहुत हानिकारक है, प्लास्टिक प्रदूष्ण के चलते प्रतिवर्ष कई जीव
-जंतुओं और समुद्री जीवों की मृत्यु हो जाती है | प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने के लिए सबसे महत्वपूर्ण
कदम यह है की हमें प्लास्टिक के उपयोग से बचना चाहिए, क्योंकि अब हम इनके उपयोग के आदि
हो चुके है तथा ये काफी सस्ते भी हैं, इसलिए हम इनके उपयोग को पूरी तरह से बंद नहीं करते हालांकि
हम उन प्लास्टिक उत्पादों के उपयोग पर आसानी से रोकथाम लगा सकते हैं, जिनके लिए हमारे पास
इको-फ्रेंडली विकल्प उपलब्ध हैं| जैसा की उदाहरण के लिए, बाजार से सामान खरीदते समय हम
प्लास्टिक बैग की जगह जूट, कपड़े या पेपर से बने थैलों का इस्तेमाल कर सकते हैं| ठीक इसी तरह
पार्टियों और उत्सवों के दौरान हम प्लास्टिक के बर्तन और अन्य सामानों के उपयोग की जगह स्टील,
कागज,थर्माकोल या अन्य उत्पादों से निर्मित वस्तुओं का उपयोग कर सकते हैं, जिनका आसानी से
पुन: उपयोग और निस्तारण किया जा सके| पिछले कुछ दशकों में प्लास्टिक के बढ़ते उपयोग को
रोककर इस भयावह समस्या पर काबू पाया जा सकता है| हममे से हर एक व्यक्ति को इस समस्या
के निवारण के लिये आगे आना होगा और इसे रोकने में अपना बहुमूल्य योगदान देना होगा|

निम्नलिखित में से कौन-सी उपयोगी वस्तु इको- फ्रैनडली नहीं है?

Options:

प्लास्टिक

थर्माकोल

कागज

जूट

Correct Answer:

प्लास्टिक

Explanation:

इको-फ्रेंडली वस्तु वह वस्तु है जो पर्यावरण के अनुकूल हो। प्लास्टिक एक गैर बायो-डिग्रेडेबल पदार्थ है, जो पानी या मिट्टी में विघटित नहीं होता है। यह वातावरण में सैकड़ों सालों तक उपस्थित रहता है, जिससे यह वायु, जल और भूमि प्रदूषण उत्पन्न करता है। अतः, प्लास्टिक एक इको-फ्रेंडली वस्तु नहीं है।