निम्नलिखित गद्यांश को ध्यानपूर्वक पढ़कर प्रश्न का उत्तर दीजिए:-
दीपावली पूरे देश में हर्ष और उल्लास के साथ मनाया जाने वाला पर्व होता है|
इस दिन भगवान श्रीराम,माता सीता और भ्राता लक्ष्मण के साथ चौदह वर्ष का
वनवास पूर्ण करके अयोध्या लौटे थे| इसी ख़ुशी में अयोध्यावासियों ने दीये
जलाकर उनका स्वागत किया थ | अमावस्या की अँधेरी रात जगमग असंख्य
दीपों से जगमगाने लगती है| यह त्योहार कार्तिक मास की अमावस्या के दिन
मनाया जाता है| दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारिया व्यापक
स्तर पर शुरू हो जाती है, प्रत्येक समाज त्योंहारो के माध्यम ससे अपनी खुशी
को प्रकट करता है| दीपावली का त्योहार जीवन में खुशी प्रदान करता है| नया
जीवन जीने की का उत्साह प्रदान करता है| भारत देश में दीपावली का बहुत
महत्व है| इस दिन को अंधकार पर प्रकाश की विजय का प्रतीक माना जाता है|
इस दिन को बहुत ही सुंदर और पारम्परिक तरीके से मनाया जाता हैं| दीपावली
के दिन धन की देवी लक्ष्मी जी, माता सरस्वती जी और भगवान गणेश जी की
पूजा की जाती है|
दशहरे के बाद कौन-से त्योहार की तैयारियां शुरू हो जाती है?
Answer & explanation
Correct answer: option 4
दशहरे के बाद दीपावली का त्योहार आता है। दीपावली कार्तिक मास की अमावस्या के दिन मनाया जाता है। दशहरे के बाद से ही घरों में दीपावली की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं। लोग नए कपड़े खरीदते हैं, घर की साफ-सफाई करते हैं, और दीपावली की पूजा-पाठ की तैयारियाँ करते हैं।
शेष तीनों विकल्प गलत हैं, क्योंकि:
- रक्षाबंधन का त्योहार श्रावण मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
- होली का त्योहार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है।
- छट पूजा का त्योहार श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की षष्ठी के दिन मनाया जाता है।
इस प्रकार, दशहरे के बाद दीपावली का त्योहार मनाया जाता है, इसलिए दशहरे के बाद दीपावली की तैयारियाँ शुरू हो जाती हैं।