निम्नलिखित अवतरण में से प्रश्न का उत्तर दीजिए।
कदम कदम बढ़ाए जा, खुशी के गीत गाए जा।
यह जिन्दगी है कौम की, कौम पर लुटाए जा।
स्वतन्त्रता के दीवाने इन वीर सिपाहियों के लिए वे सुभाष बाबू से 'नेताजी' हो गये। अपने सिपाहियों के लिए उनका संदेश स्पष्ट था- "तुम मुझे खून दो मैं तुम्हें आज़ादी दूंगा।" इस बीच दुर्भाग्यवश टोकियो जाते हुए विमान की दुर्घटना में वे शहीद हो गए।
इस प्रकार नेताजी सुभाष चन्द्र बोस एक ऐसे महापुरुष का नाम है, जो देश के लिए जिए और देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर गए। उनका बलिदान हमें देश की सेवा के लिए सदैव प्रेरित करता रहेगा।
नेताजी सुभाष चन्द्र बोस ने देश के लिए क्या न्यौछावर किया?
Answer & explanation
Correct answer: option 3
सही उत्तर विकल्प (3) है → अपना सर्वस्व
अवतरण कहता है: “देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर गए”।
अन्य विकल्प — धन, परिवार और अन्न — अवतरण में अलग से नहीं बताए गए।