जिन पंक्तियों में सभी शब्द एक-दूसरे के पर्यायवाची हैं, उनका चयन कीजिए।
A. कमल - पंकज, राजीव, अरविंद
B. पवन - समीर, अनल, वायु
C. आभा - कांति, प्रभा, मुदित
D. तालाब - जलाशय, सर, सरोवर
E. सूर्य - दिनकर, हिमांशु, भास्कर
नीचे दिए गए विकल्पों में सही उत्तर का चयन कीजिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → A, D
(A) कमल - पंकज, राजीव, अरविंद — सही; तीनों कमल के पर्यायवाची हैं।
(B) पवन - समीर, अनल, वायु — गलत; अनल = आग।
(C) आभा - कांति, प्रभा, मुदित — गलत; मुदित = प्रसन्न।
(D) तालाब - जलाशय, सर, सरोवर — सही; तीनों तालाब के पर्यायवाची हैं।
(E) सूर्य - दिनकर, हिमांशु, भास्कर — गलत; हिमांशु = चंद्रमा।