निम्नलिखित गद्यांश के आधार पर दिए गये प्रश्नों के उत्तर दें-
अलगू चौधरी का हमेशा कचहरी से काम पड़ता था। अतएव वह पूरा कानूनी आदमी था। उसने जुम्मन से जिरह करना शुरू किया। एक-एक प्रश्न जुम्मन के हृदय पर हथौड़े की चोट की तरह पड़ता था। रामधन मिश्र इन प्रश्नों पर मुग्ध हुए जाते थे। जुम्मन चकित थे कि अलगू को क्या हो गया है? अभी यह मेरे साथ बैठा हुआ कैसी-कैसी बातें करा रहा था। इतनी ही देर में ऐसी काया पलट हो गई कि मेरी जड़ खोदने पर तुला हुआ है। न मालूम कब की कसर निकाल रहा है? क्या इतने दिनों की दोस्ती कुछ भी काम ना आवेगी?
इतनी ही देर में किसकी काया पलट होने की बात कही गई है?
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → अलगू की
जुम्मन अलगू के बारे में सोचते हैं: “इतनी ही देर में ऐसी काया पलट हो गई कि मेरी जड़ खोदने पर तुला हुआ है”।
अन्य विकल्प — जुम्मन, रामधन और दोनों — काया पलट अलगू की हुई थी, जो पहले जुम्मन का मित्र था।