निम्नलिखित पद्यांश को पढ़कर प्रश्नों के उत्तर दीजिए-
कानपुर के नाना की मुँहबोली बहन 'छबीली' थी,
लक्ष्मीबाई नाम, पिता की वह सन्तान अकेली थी,
नाना से सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी,
बरछी, ढाल, कृपाण, कटारी उसकी यही सहेली थी,
वीर शिवाजी की गाथाएँ उसको याद ज़बानी थीं।
बुन्देले हरबोलों के मुँह हमने सुनी कहानी थी।
खूब लड़ी मर्दानी वह तो झाँसी वाली रानी थी।
प्रस्तुत पद्यांश के आधार पर सत्य कथनों का चयन करें।
A. लक्ष्मीबाई के दो भाई थे
B. लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम छबीलीबाई था
C. नाना साहब का संबंध कानपुर से था
D. लक्ष्मीबाई की सहेली का नाम छबीली था
E. नाना उनके सहपाठी भी थे और सखा भी
नीचे दिए गए विकल्पों में से सही उत्तर चुनिए:
Answer & explanation
Correct answer: option 2
सही उत्तर विकल्प (2) है → केवल B, C, E
(A) लक्ष्मीबाई के दो भाई थे — असत्य; वह पिता की अकेली संतान थी।
(B) लक्ष्मीबाई का बचपन का नाम छबीलीबाई था — सत्य; नाना की मुँहबोली बहन 'छबीली' थी।
(C) नाना साहब का संबंध कानपुर से था — सत्य; “कानपुर के नाना”।
(D) लक्ष्मीबाई की सहेली का नाम छबीली था — असत्य; 'छबीली' स्वयं लक्ष्मीबाई थीं; बरछी, ढाल आदि उनकी सहेलियाँ कही गई हैं।
(E) नाना उनके सहपाठी भी थे और सखा भी — सत्य; “नाना से सँग पढ़ती थी वह, नाना के सँग खेली थी”।