"श्याम घर आना चाहता है" वाक्य में कौन-सी क्रिया है?
Answer & explanation
Correct answer: option 1
सही उत्तर विकल्प (1) है → इच्छा बोधक
चाहना से इच्छा का बोध होता है, इसलिए 'आना चाहता है' इच्छाबोधक संयुक्त क्रिया है।
अन्य विकल्प गलत क्यों हैं?
विकल्प 2: आवश्यकता बोधक — इसमें 'चाहिए', 'पड़ना' से आवश्यकता का बोध होता है।
विकल्प 3: अभ्यास बोधक — इसमें काम के बार-बार होने का बोध होता है।
विकल्प 4: निश्चय बोधक — इसमें काम के निश्चित रूप से पूरा होने का बोध होता है।